रायपुर। कर्मा झेरिया साहू समाज के वार्ड नं. 52 बोरियाखुर्द में परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के संयुक्त सचिव कृष्णकांत साहू, प्रदेश के कार्य युवा अध्यक्ष ऋषि साहू, शहर जिला साहू संघ के संगठन सचिव लीलाधर साहू, शहर जिला महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती किरण साहू, शहर जिला युवा प्रकोष्ठ के संयोजक रॉबिन साहू टिकरापारा, परिक्षेत्र के अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू रहे।
अध्यक्षता करते हुए शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू द्वारा वार्ड अध्यक्ष नोहरलाल साहू, सचिव रूद्रकुमार साहू, कोषाध्यक्ष जगमोहन साहू, नरेश साहू, गिरधर साहू, खुमान साहू, आरबी साहू को शपथ दिलाई गई।
इसके बाद शहर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक रॉबिन साहू के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सलाहकार देवसाहू, सचिव होरीलाल साहू, कोषाध्यक्ष चैनु साहू, उपाध्यक्ष मनोज साहू, माणिक साहू, भूपेंद्र साहू, यशवंत साहू, जुगल साहू, जागेश्वर साहू आदि को शपथ दिलाई गई।
अंत में शहर जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती किरण साहू ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, कोषाध्यक्ष निर्मला साहू, संरक्षक जितेश्वरी साहू, सलाहकार हेमलता साहू को गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्व को समझने की अपील की।